Wednesday, November 15, 2017

नौगावां सादात में चेयरमैन भाजपा का बनाओ विकास हम करा देंगे - वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा

संवाद सूत्र, नौगावां: नगर पंचायत नौगावां सादात में निकाय चुनाव के प्रचार में वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने कहा कांग्रेस ने अब तक मुसलमानों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने का काम नहीं किया। 
सपा व बसपा ने भी उनका शोषण किया है। भाजपा उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने का काम कर रही है। 1यह विचार मंगलवार शाम को राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने व्यक्त किए।
 यहाँ हम बता दें की भाजपा ने निकाय चुनाव में नगर पंचायत नौगावां सादात से  भाजपा के वरिष्ट नेता गुलाम अब्बास किट्टी की पत्नि को अध्यक्ष पद के लिए उतरा है।  वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा  ने प्रचार सभा में  कार्यकर्ताओं को संबोधित किया । राज्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अभी तक देश में सबसे ज्यादा शासन किया परंतु मुसलमानों को वोट के रूप में प्रयोग किया। भाजपा की मंशा सबका साथ सबका विकास है। लिहाजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुसलमानों को मुख्यधारा से जोड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने सपा व बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों पार्टी भ्रष्टाचार व अपराध को बढ़ावा देती हैं। प्रदेश की जनता दोनों दलों का शासन देख चुकी है। तंग आकर ही जनता ने भाजपा को चुना है। मुलायम सिंह यादव पर निशाना साधते हुए कहा केवल टोपी पहनने से कोई मुसलमानों का हमदर्द नहीं हो जाता। राज्यमंत्री ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस मौके पर गुलाम अब्बास किट्टी, जीशान अख्तर, सिकंदर आलम, आफताब आलम, गुलाम हुसैन  मोमराज सिंह गुर्जर, डॉ. केएस सैनी, अब्बास जैदी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

"शाही खाना" बासमती चावल, बिरयानी चावल Naugawan City Center (NCC) (नौगावा सिटी सेंटर) पर मुनासिब दामों पर मिल रहे हैं।

White Shahi Khana Basmati Rice, Plastic Bag,  ₹ 75 / kg  शाही खाना बासमती चावल, NOORE JANNAT, GLAXY,NWAZISH बिरयानी चावल  Naugawan City Cent...