अब आंत के कैंसर की जांच पलक झपकते ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) की मदद से हो जाएगी। जापान के शोवा विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने यह कंप्यूटरीकृत जांच तकनीक विकसित की है। इसमें एंडोस्कोपी की मदद से ली गई कोलोरेक्टल पॉलिप (बड़ी आंत के सबसे निचले हिस्से में ऊतकों की असामान्य वृद्धि) की तस्वीर का 500 गुना बड़ा रूप विकसित कर कैंसर का पता लगाया जा सकेगा। पॉलिप का अध्ययन करने के दौरान इसके चित्र को मेथिलीन ब्लू में रंगा गया ताकि इसकी 300 विशेषताओं का गहन अध्ययन किया जा सके। शोधकर्ताओं ने इस दौरान एआइ तकनीक से 250 पुरुषों एवं महिलाओं के 306 कोलोरेक्टल पॉलिप का अध्ययन किया, जिनमें नियोप्लास्टिक परिवर्तन (ऊतक का अप्राकृतिक रूप से बढ़ना ) देखे गए थे। इनमें से 86 प्रतिशत मामले में वो बीमारी का पता लगाने में सफल हुए। शोवा विवि के युचि मोरी ने कहा, ‘हमें मिले प्रमाण के बाद इस तकनीक का उपयोग चिकित्सकीय कार्यो में किया जा सकेगा। कैंसर का जल्द पता चल जाए तो इसका इलाज आसान हो जाएगा और हम कैंसर के कारण होने वाली मृत्यु को भी कम कर सकेंगे।’’ प्रेट्र
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
"शाही खाना" बासमती चावल, बिरयानी चावल Naugawan City Center (NCC) (नौगावा सिटी सेंटर) पर मुनासिब दामों पर मिल रहे हैं।
White Shahi Khana Basmati Rice, Plastic Bag, ₹ 75 / kg शाही खाना बासमती चावल, NOORE JANNAT, GLAXY,NWAZISH बिरयानी चावल Naugawan City Cent...
-
यह चीनी राष्ट्रपति के 5 साल पुराने वादे का पूरा होना है, जिसमें उन्होंने चीनी जनता से 2020 तक दरिद्रता से छुटकारा पाने की बात कही थी। वर्ल्...
-
प्रधानमंत्री सब कुछ बेच कर चले जाएंगे, क्योंकि उन्होंने खुद कहा था कि हम तो झोला उठाकर चल पड़ेंगे. नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने बजट ...
-
ब्यूरो रिपोर्ट : नौगावां सादात पिछले दिनों जहाँ उत्तर प्रदेश के जिला अमरोहा के तहसील नौगावां सादात में एक दुकान पर लगे साइन बोर्ड पर लिख...
-
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के संवेदनशील क्षेत्र में होली के मद्देनज़र सुरक्षा का हवाला देकर पुलिस प्रशासन ने एक मस्जिद को पूरी तरह ढक दिया।...
-
पुणे गोरक्षा के नाम पर तथाकथित गोरक्षक अब पशुप्रेमियों और पशु अधिकार कार्यकर्ताओं को भी निशाना बनाने लगे हैं। पुणे में ऐसा ही एक मामला सामन...
-
हमारे देश में किसान को अन्दाता मन जाता है परन्तु आज हमारे वही किसान भाई नए कृषि कानूनों के खिलाफ 16 दिनो से आंदोलन कर रहें हैं। किसानों और...
-
जामिया मिल्लिया इस्लामिया के 11 स्टूडेंट्स ने शिकायत की है कि उन्हें एनसीसी कैंप से सिर्फ इसलिए निकाल दिया गया कि उन्होंने दाढ़ी रखी है। ...
-
स्तन कैंसर से पीड़ित महिलाओं को अब दोबारा कैंसर हो जाने के डर से बार-बार कीमोथेरेपी कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वैज्ञानिकों ने एक ऐसी ...
-
महंगाई की मारः दस दिनों में सरसों का तेल 145 रुपये से बढ़कर 150 रुपये प्रतिलीटर हुआ होली से पहले सरसों तेल - रिफाइंड के दाम बढ़े लखनऊ | वर...
No comments:
Post a Comment